फिल्म ‘शेर खान’ फिल्म सलमान खान के कारण सुर्खियों में है। इस फिल्म का एक और कारण है, जिसके कारण कई सुर्खियां बटोर रही है, वह है फिल्म की हीरोइन एंजेला जॉनसन। ‘शेर खान’ की जब घोषणा हुई थी, तब कहा गया था कि एंजेला जॉनसन ही सलमान खान की हीरोइन होंगी। लेकिन इसी बीच एंजेला ने कई पार्टियों में हिस्सा लिया और रातों-रात मीडिया की सुर्खियों में छा गईं। एंजेला की फोटो अखबार और वेबसाइट्स पर आ गए। इससे ‘शेर खान’ के निर्माता नाराज हो गए, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म की हीरोइन रिलीज से पहले ही मीडिया में छा जाए। बस फिर क्या, एंजेला को फिल्म से हटा दिया गया। इसके बाद सलमान के लिए नई हीरोइन की तलाश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। सलमान के कहने पर एक बार फिर एंजेला को फिल्म में ले लिया गया है, जिसके बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। वैसे इससे पहले ये खबरें भी आई थीं कि एंजेला ने तीन फिल्मों का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिनका निर्माण सलमान के भाई सोहेल करने वाले हैं। एंजेला में एक एक्ट्रेस बनने के सारे गुण हैं। वे सुंदर होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली भी हैं। |