नई दिल्ली। देश में अगले पांच साल में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनेगा। रेलवे विभाग ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच चिनाब नदी पर बनाए जा रहे इस पुल को तैयार करने की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र के उप
Rम कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपी है। इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर होगी। कुतुबमीनार की ऊंचाई 72 मीटर है। मौजूदा समय में विश्व में सबसे ऊंचा पुल फ्रांस में टैम नदी पर बना है। इस पुल के सबसे ऊंचे स्तंभ की ऊंचाई 340 मीटर है। पुल का नमूना ऐसे ढंग से तैयार किया गया है, ताकि यह आंधी के झोंके को सह सके। इस पुल में 35 वर्ष में एक बार पेंट करने की जरूरत पड़ती है। 120 वर्ष के इसके जीवनकाल में केवल तीन बार इसमें पेंटिंग करने की जरूरत पड़ेगी। चिनाब नदी का मध्यवर्ती विस्तार 457 मीटर है। इस पुल के निर्माण के लिए एक नई प्रक्रिया के तहत केबल कार की मदद ली जा रही है।
|