नई दिल्ली। राजधानी के लुटियन जोन में बड़े बंगले मिलने से महरूम सांसदों को बड़े फ्लैट मुहैया कराने के लिए सरकार का नोर्थ एवेन्यू और साऊथ एवेन्यू के दो मंजिला फ्लैटों की जगह बड़े फ्लैट बनाए जाने का प्रस्ताव है। नोर्थ और साऊथ एवेन्यू के फ्लैटों में रहने वाले सांसदों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि ये फ्लैट काफी छोटे हैं और उन्हें बंगला नहीं तो कम से कम फ्लैट तो बड़े दिए जाएं। सांसद विशिष्ट क्षेत्र से बाहर भी नहीं जाना चाहते सभी की चाहत है कि उन्हें लुटियन जोन में ही आशियाना मिले। इसके मद्देनजर सरकार छोटे फ्लैटों को तोड़कर इनकी जगह पर बड़े फ्लैट बनाने का मन बना रही है। सांसदों के लिए आवास बनाने का काम करने वाले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।
|