नई दिल्ली । खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संप्रग समर्थक सपा ने रविवार को वाम दलों और जदएस के साथ मिलकर कहा कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, माकपा महासचिव प्रकाश करात, भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेडडी, फारवर्ड ब्लाक के देवव्रत विश्वास, जद एस के दानिश अली और आरएसपी के अवनी राय ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक संयुक्त पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि यह क्षेत्र रोजगार प्रदान करने के मामले में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार बहु़ ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति दिए जाने के फैसले को बहाल करने वाली है।
|