न्यूयॉर्क। अफगानिस्तान में अमेरिका नीत सुरक्षा गठबंधन ने पाकिस्तान के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई है कि आईएसएएफ ने उग्रवादियों को पाकिस्तानी बलों पर हमलों के लिए अफगान भूभाग का इस्तेमाल करने से रोकने की खातिर बहुत ही कम प्रयास किए हैं। पाकिस्तान की सेना ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान में तैनात नाटो नीत बलों को 52 बार बताया था कि उग्रवादी पाकिस्तान से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन आईएसएएफ ने कोई जवाब नहीं दिया। यह आरोप पूरी तरह गलत हैं कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में तैनात नाटो नीत बलों को 52 बार बताया था कि उग्रवादी पाकिस्तान से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं। बयान में आगे कहा गया है कि जब भी पाकिस्तानी सेना ने सहायता के लिए अनुरोध किया, आईएसएएफ ने फौरन समुचित बल भेजे हैं।
|