हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है: भागवत*मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या*शादी से पहले संबंध बनाया तो कहलाएंगे पति-पत्नी*इशरत मुठभेड़:सीबीआई और आईबी में ठनी*कोलगेट की चपेट में मनमोहन के अफसर*कपड़े उतारकर कलेक्टर से मिलने पहुंचा युवक*‘जिगरी दोस्त, अब जानी दुश्मन’*केदारनाथ में शिव के सिवा कुछ नहीं बचा*अमेरिका बोला, गेंद अब ईरान के पाले में*समुद्र स्तर बढ़ने से 14000 वर्ग किमी जमीन खतरे में*
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है---- मोहन भागवत
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या
ईरान के साथ बातचीत को तैयार है अमेरिका: ओबामा
45 फीसदी उपभोक्ताओं को नहीं चाहिए सब्सिडी
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बीपीएल परिवारों को मोबाइल बांटेगी सरकार!
On 8/8/2012 10:43:36 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली । यूपीए सरकार गरीबों को लुभाने के लिए मुफ्त मोबाइल देने जा रही है। केंद्र सरकार की इस योजना को अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 अगस्त को लाल किले से इस योजना की घोषणा कर सकते हैं। योजना के तहत 7000 करोड़ रुपये खर्चकर 60 लाख गरीबों को मुफ्त मोबाइल दिये जाने की संभावना है। इसमें मोबाइल के साथ साथ 200 मिनट का टॉक टाइम भी मुफ्त दिया जाएगा।

हर हाथ में फोन

 

केंद्र सरकार की यह योजना 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है। यूपीए सरकार के मैनेजर्स इस योजना को दूसरे कार्यकाल के कामयाबी के तौर पर पेश करना चाहते हैं। इस योजना का नाम हर हाथ में फोनहै।

15 अगस्त को घोषणा कर सकते हैं प्रधानमंत्री

गरीबों से सीधा संवाद साधेगी सरकार

सरकार का मानना है कि फोन के जरिए गरीबों से सीधा संवाद बनाया जा सकता है। यूपीए सरकार इस योजना के जरिए देश की बड़ी आबादी के साथ सीधा संपर्क स्थापित करना चाहती है। इस योजना की फंडिंग टेलीकॉम मंत्रलय करेगी। सूत्रों के मुताबिक 50 फीसदी रकम सर्विस प्रोवाइडर के खाते से आएगी जो यह सर्विस देगा।

10 अगस्त तक होगी योजना तैयार

सूत्रों के मुताबिक योजना आयोग और टेलिकॉम मिनिस्ट्री को इस योजना को 10 अगस्त से पहले तैयार करने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस योजना की घोषणा करेंगे।

पाकिस्तानी को अधिक समय बंद रखने से कोर्ट नाराज

नई दिल्ली । एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी हो जाने के बाद भी लम्बे समय तक जेल में रखने के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि आजादी ईश्वर का अमूल्य उपहार है, जिससे सरकार इंकार नहीं कर सकती। न्यायाधीश आरएम लोढ़ा और न्यायाधीश अनिल दवे की पीठ ने कहा कि आजादी, मनुष्य को ईश्वर का अमूल्य उपहार है और सरकार अपने नागरिकों (की उस आजादी) की संरक्षक है। न्यायालय ने राज्य की अतिरिक्त गृह सचिव दिलशाद को भी नोटिस जारी किया और पूछा कि हलफनामे में झूठा बयान देने के लिए उनके खिलाफ अवमानना का मामला क्यों न चलाया जाए। दिलशाद ने पाकिस्तानी को हिरासत में रखे जाने पर एक हलफनामा दाखिल किया था।

Post Comments
More News
केदारनाथ में शिव के सिवा कुछ...
‘जिगरी दोस्त, अब जानी दुश्मन...
कपड़े उतारकर कलेक्टर से मिलन...
कोलगेट की चपेट में मनमोहन के...
शादी से पहले संबंध बनाया तो ...
नीतीश बोले मजबूरी में की थी ...
मोबाइल ग्राहकों का टूटा दिल,...
ममता ने फिर खोया आपा, सीपीएम...
महंगाई से चिंतित रिजर्व बैंक...
मौत का मानसून...
टीम मनमोहन में आठ नए मंत्री,...
शाहरुख पर लिंग परीक्षण कराने...
संजय दत्त को तोड़नी होगी जेल...
पति की संपत्ति से तलाकशुदा क...
मिशन 14 के सिपाही मोर्चो पर ...
नमो नामंजूर.....
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: