कच्चातीवू टापू वापस ले केंद्र: जयललिता*लंदन में नीलाम होगा महात्मा गांधी के खून का कतरा*रास चुनाव: पीएम ने दायर किया नया शपथ पत्र*पप्पू यादव जेल से रिहा समर्थकों का लगा हुजूम*चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत*प.बंगाल में ‘आनलाइन लोटो’ पर प्रतिबंधित*कोपहेगन में सैंड आर्टिस्ट ने जीता प्रथम पुरस्कार*पैर गंवा चुकी अरुणिमा ने फतह किया एवरेस्ट*निकारगुआ के राष्ट्रपति पर रेप का आरोप*सिद्दीकी ने लोकायुक्त की वैधता पर उठाए सवाल*
कच्चातीवू टापू वापस ले केंद्र\\ जयललिता
लंदन में नीलाम होगा महात्मा गांधी के खून का कतरा
सोना 25 हजार के नीचे, गोल्ड खरीदने का गोल्डेन चांस
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक दीवार घड़ी
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
कांच व्यापारी के बंगले में 20 लाख की चोरी
On 8/10/2012 7:24:42 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 

इंदौर। बैकुंठधाम कालोनी में कांच व्यापारी के निवास पर चोरों ने धावा बोला। पूरा परिवार सोता रहा और चोर ग्रिल निकालकर घर में घुसे और एक लाख रुपए सहित करीब 20 लाख का माल चुराकर ले गए। पलासिया पुलिस मामले की जांच कर रही है, चोरी में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है। स्नॉफर डाग की सहायता के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पलासिया इलाके की बैकुंठधाम कालोनी में रहने वाले कांच व्यापारी प्रकाश कुकरेजा बुधवार रात अपने बंगले में परिजनों के साथ सो रहे थे। चोर रात को इनके बंगले के पूजा घर में ग्रिल तोड़कर घुसे। वहां पर दो अलमारियां रखी हुईं है। एक अलमारी का ताला तोड़कर चोर इसमें से एक लाख रुपए नकदी और लाखों रुपए के जेवर चुराकर ले गए।

सुबह उठे तो होश उड़े

कुकरेजा परिवार को चोरी का पता सुबह चला। वहां रखी दो अलमारी में से एक के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। पलासिया पुलिस को खबर दी गई। वहां से पुलिस टीम पहुंची। स्नूफर डाग की सहायता भी ली गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को पारदी गैंग पर भी शक है। इस बिन्दु पर भी छानबीन चल रही है।

कितने की हुई चोरी

पुलिस के मुताबिक कुकरेजा ने अभी तक चोरी गए माल की सूची नहीं दी है। प्रकाश कुकरेजा ने बताया कि अलमारी में क्या-क्या सामान रखा हुआ था और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। इसकी जानकारी पूरा घर चैक होने के बाद ही मिल पाए। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि यहां से करीब 20 लाख का माल चोरी हुआ है।

Post Comments
More News
बाथरुम में खुद पर घासलेट डाल...
अय्याशी पर रोज उड़ा रहे थे 1...
दिखावा बनकर रह गई मुहिम...
महिला चोर गैंग को घेराबंदी क...
बुजुर्ग ने की बच्ची से अश्ली...
दुल्हन के गहने और कपड़े खाक...
अब दोपहर में भी चलेगी आई-बस...
नर्सिग होम संचालकों को दस दि...
5000 पेज का चालान, 90 हजार प...
हरिहरन की जादुई आवाज में खो ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: