टाटा ने लॉन्च किए आठ कारों के अपग्रेडेड मॉडल*भारतीय इंटरनेट कंपनियों पर होगी कर्रवाई!*आग की अफवाह से चलती ट्रेन से कूदे लोग, 6 की मौत*कोलगेट में एक और केस दर्ज*देवेन्दर भुल्लर हुआ ‘पागल’ फांसी टली!*अभी भी नाराज हैं आडवाणी!*उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री*वेंकटेश पांचवें स्थान पर*दिविज-पूरव ने विम्बलडन युगल में क्वालीफाई किया*पीवीपी ने ‘हैदराबाद हाटशाट्स’ टीम खरीदी*
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है---- मोहन भागवत
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या
ईरान के साथ बातचीत को तैयार है अमेरिका: ओबामा
45 फीसदी उपभोक्ताओं को नहीं चाहिए सब्सिडी
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश स्वागत योग्य
On 8/10/2012 8:44:18 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

कुछ बड़बोले लोग कभी-कभी यह कह उठते हैं कि अपने देश में न्यायपालिका कुछ ज्यादा ही सक्रिय है, मगर सरकारें जब अपना फर्ज नहीं निभाती हैं, तो आखिर न्यायपालिका क्या करे? तब उसे सरकारों के कान उमेठने ही पड़ते हैं। भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने में रखे हुए जहरीले कचरे का मामला भी कुछ ऐसा ही है। भोपाल में दिसंबर-1984 में हुआ था, गैस कांड। तब से अब तक 28 वर्ष बीत चुके हैं। 28 वर्ष का समय कम नहीं, बहुत ज्यादा होता है, मगर हमारी राजनीतिक बिरादरी की संवेदन-शीलता और प्रशासन की कुशलता की पोल खोलने वाली कहानी यह है कि यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा अब भी जहां का तहां रखा हुआ है। ये लोग 28 साल से बस कचरे को उठवाने का

अदालत को लगा होगा कि कचरे के निष्पादन के लिए जर्मनी के राजी हो जाने के बाद भी इस मामले में हमारी सरकारें ढुलमुल रवैया अपनाएंगीं। अत: उसने गुरुवार को इस कार्य के लिए एक समय-सीमा भी निर्धारित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व मध्य-प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन छह महीने के भीतर हो ही जाना चाहिए। लिहाजा, उम्मीद है कि भोपाल को इस जहरीले कचरे से छुटकारा अब मिलेगा ही। इस प्रयास के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना होनी चाहिए, तो उन लोगों की निंदा भी, जो यह जरूरी काम अदालत के डर से कर रहे हैं। ये तो कर्तव्यनिष्ठ तभी माने जाते, जब गैस-कांड के साल -छह महीने बाद ही जहरीले कचरे का निष्पादन करा देते।

Post Comments
More News
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: