चीनी को ही चीन पर भरोसा नहीं*काबुल में भारतीय दूतावास के निकट ब्लास्ट*ग्राहक को दी धमकी, अब 50 हजार देना होगा मुआवजा*‘कान’ से बेशकीमती हीरों का हार चोरी*ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और अरेस्ट*सीमा पर पाक महिला अरेस्ट*हिज्बुल का एक आतंकी ढेर*एक्ट्रेस सना खान फरार, अपहरण का केस*सरेराह बौद्ध भिक्षु की आत्मदाह की कोशिश*अमेरिका को कट्टरपंथियों से है असली खतरा*
रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया
जंगल में दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप
मेडोना के साथ लंदन संगीत समारोह में भाग लेंगी ऐश्वर्या
प्रेगनेंट महिला से गैंगरेप, बनाई ब्लू फिल्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
खदान के गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत
On 8/17/2012 8:58:31 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 

इंदौर। खदान के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर दोस्तों के साथ वहां नहाने गया था, उसका पैर कीचड़ में फंस गया और उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किशोर का शव पानी से निकाला। सुपर कारीडोर के पास इस गड्ढे की शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला

एफ 896 स्कीम 51 (गांधी नगर) निवासी सचिन पिता गणोश भलोदे (15)मंगलवार को अपने दोस्तों अमन सोनी, अंकुश चौहान, कुणाल म्हाले और मनीष के साथ सुपर कारीडोर पर बोहरा कालोनी के पास एक खदान के गड्ढे में नहाने के लिए गया था। वह और कुणाल नहाने के लिए गड्ढे में उतरे। ये दोनों डूबने लगे तो दोस्तों ने इन्हें निकालने की कोशिश की। कुणाल को तो निकाल लिया गया लेकिन सचिन को नहीं निकाला जा सका। कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। उसके दोस्त मदद के लिए चिल्लाने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने एरोड्रम पुलिस को इसकी खबर दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को भी वहां बुलवाया गया। किशोर का शव टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कलेक्टर को की थी शिकायत

बांगड़दा की सरपंच अचित्र चौहान के पति भगवानसिंह चौहान ने बताया कि सुपर कारीडोर के पास अवैध रुप से खनन करते हुए 30-30 फीट के गड्ढे कर दिए गए हैं। लंबे अरसे से इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले साल दो माह में तीन बच्चों की मौत हो गई थी तब इसकी शिकायत कलेक्टर की गई थी। चौहान के मुताबिक से गड्ढे दिलीप बिल्डकान कंपनी ने अवैध खनन कर किए हैं,मैने तब कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की थी। चौहान ने बताया कि पहली शिकायत 11 दिसंबर 2011 को की गई थी। शुक्रवार को इस संबंध में फिर शिकायत की जाएगी।

चक्काजाम की थी तैयारी

सूत्र बताते हैं कि सचिन की मौत को लेकर गांधीनगर में जबरदस्त आक्रोश है। ये लोग चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम भी करने वाले थे। पुलिस अफसरों ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया और चक्काजाम टल गया। पुलिस का कहना था कि यदि कलेक्टर को शिकायत होगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments
More News
इंदौर में प्लान.उज्जैन में ल...
ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी भी...
जेसीबी के सामने लेटी महिलाएं...
बीआरटीएस पर स्टंट करते बाइक ...
एकतरफा प्रेम में कर रहा था ब...
तुम्हारे घर में चोरी हो गई.....
गांजा रखने पर महिला को सजा...
अब फंगस लगी डीएनएस मिली...
बहू की हत्या में जेठ को उम्र...
बिचौलिए कमा रहे हैं मुनाफा...
विवि परिसर में युवक ने जहर ख...
दुष्कर्म के बाद महिला की गला...
विधायक और सभापति के प्रचार ब...
दो घंटे ज्यादा दौड़ेगी आई बस...
दहेज लोभी दूल्हा पिता व भाई ...
वोल्टेज के उतार चढ़ाव से रहव...
महिला ने फांसी लगाकर जान दी...
घूमने गए बिल्डर के घर चोरों ...
शराबी पति से परेशान महिला ने...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: