कपूर खानदान की प्यारी बेबो और सैफ अली खान की होनेवाली बेगम करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। जाहिर है सैफ अली खान के लिए यह खास दिन है और वे इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करना चाहते होंगे। हालांकि करीना की फिल्म हीरोइन इस दिन रिलीज हो रही है और करीना ने अपने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है कि वे इस बार अपना जन्मदिन का तोहफा फिल्म हीरोइन को ही मान रही हैं। लेकिन सैफ ने उनके लिए इस दिन की खास प्लानिंग की है। खबर है कि सैफ अली खान इस बार करीना का जन्मदिन लंदन के अपने पसंदीदा होटल में मनाना चाहते हैं। उन्होंने सारी तैयारियां भी कर रखी हैं। लेकिन करीना इस बार अपने बर्थ डे पर भारत में ही रहना चाहती हैं। क्योंकि इस दिन उनकी फिल्म रिलीज हो रही है। पर, सैफ के लिए उन्हें वक्त निकालना ही पड़ रहा है। खबर है कि सैफ ने करीना से कहा है कि वह चाहें तो फोन पर भी वहां रह कर इंटरव्यूज दे सकती है। करीना इस बात से बेहद खुश हैं और उत्साहित भी हैं कि इस स्पेशल डे पर सैफ उनके साथ होंगे। बेबो हम भी उम्मीद करते हैं कि आपका यह दिन आपके लिए बेहद स्पेशल हो।
|